All is here:- बॉलीवुड का एक ऐसा अभिनेता जिसने अभी तक के अपने फिल्मी कैरियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आप समझ ही गए होंगे कि हम किसी और की नहीं बल्कि बात कर रहे हैं बहुत ही स्टाइलिश बॉबी देओल के बारे में। बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।
बॉबी देओल जिस भी फिल्म में काम करते है उसमे पूरे जी जान से एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं। और पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ से भी ज्यादा की काफी शानदार कमाई कर डाली थी। और हाल ही में रिलीज हुई बॉबी की नई वेब सीरीज आश्रम को भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। .
बॉबी की इस नई वेब सीरीज ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।इस वेब सीरीज को सिर्फ पांच दिनों में ही 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बॉबी की इस सीरीज का अभी एक ही चैप्टर लॉन्च किया गया है जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वेब सीरीज में काफी दमदार कहानी और बॉबी की काफी शानदार एक्टिंग देखने को मिल रही है।

Comments
Post a Comment